आज के इस blog में हम देखेंगे की operating system ( ऑपरेटिंग सिस्टम ) क्या है तथा इसका क्या काम है ? आपमें से बहुतो ने कभी न कभी तो computer जरूर use किया होगा। कुछ ने उसका उपयोग painting बनाने के लिए, तो कुछ ने बस टाइपिंग करने के लिए।
लेकिन आपने ये कभी सोचा की इतना अलग-अलग काम कंप्यूटर इतनी आसानी से और वो भी बिना कोई गलती किये, कैसे कर लेता है ? अगर नहीं, तो अब आप इसका जबाब जरूर जान जाओगे।
Operating System ( ऑपरेटिंग सिस्टम ) जिसे हमलोग आसान भाषा में OS भी कहते है। इसे अगर सरल भाषा में समझे तो, ये आपके कंप्यूटर को आपके काम के लायक बनाता है, अगर ये किसी कंप्यूटर में न हो तो आपका कंप्यूटर सिर्फ एक मशीन का बेकार डब्बा है।
यह आपके कंप्यूटर के हर एक part को काम करने के लायक बनाता है, चाहे वो आपका CPU हो, memory हो, या फिर Input-Output Device. बिना ऑपरेटिंग सिस्टम की मदद के, ये सब बेकार है।
Operating System का use सिर्फ कंप्यूटर में
नहीं, बल्कि मोबाइल फ़ोन में भी
होता है। Android, IOS, LINUX, WINDOWS ये सारे ऑपरेटिंग सिस्टम के ही नाम है।
ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत क्यों पड़ी?
एक कंप्यूटर सिस्टम में एक या अधिक processor , main-memory और कई प्रकार के I / O (input / output ) devices होते हैं।
जैसे डिस्क, टेप, टर्मिनल, नेटवर्क इंटरफेस इत्यादि। और इन सब hardware के लिए सही program लिखना थोड़ा difficult
हो जाता। क्युकी इसके लिए
हमे ये समझना परता की कोई hardware काम कैसे करता है ?
तो वैज्ञानिको ने इसका हल निकाला और इन सब hardware के लिए operating
system का निर्माण किया।
जिससे कंप्यूटर हर इंसान के use के लिए बन पाए।

0 टिप्पणियाँ